इटली: प्रधानमंत्री के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन
रोम।
इटली में प्रांतीय चुनावों के दो सप्ताह पहले हजारों लोगों ने शनिवार को इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। id="toptextpromo">समाचार
के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने तय समय सीमा के भीतर पर्चे भरने में विफल बर्लुस्कोनी की पार्टी के उम्मीदवारों को भी चुनावों में हिस्सा लेने के लिए जारी नए आदेश का विरोध किया। इससे पहले बर्लुस्कोनी को कुछ कानूनी कार्रवाइयों से छूट मिलने के विरोध में प्रदर्शन हुए थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रमुख
विपक्षी दल पीडी पार्टी के प्रमुख पियर लुइगी ने बर्लुस्कोनी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन में करीब दो लाख लोग शामिल हुए। बोलोग्ना और मिलान में भी विरोध प्रदर्शन हुए। गौरतलब है कि इटली में 28 और 29 मार्च को प्रांतीय चुनाव होने हैं।











Click it and Unblock the Notifications