मुंबईः दो संदिग्धों को पकड़ने का दावा

मुंबईः दो संदिग्धों को पकड़ने का दावा

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख ने रविवार को मुंबई में बताया कि उनकी टीम ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जो तीन प्रमुख स्थानों पर हमलों की साजिश रच रहे थे.

एटीएस प्रमुख केटी रघुवंशी ने बताया कि दोनों संदिग्ध तीन जगहों को अपना निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. इनमें से एक ओएनजीसी है.

इसके अलावा मुंबई के एक व्यस्त रहनेवाले ठक्कर मॉल और मंगलदास मार्केट को भी निशाना बनाने की तैयारी थी.

एटीएस का दावा है कि इसके बारे में उन्हें पहले से कुछ जानकारी मिली थी जिसके आधार पर जाँच को तेज़ किया गया पर जब ऐसा लगा कि ये लोग जल्द ही अपनी साजिशों को अंजाम देने की ओर क़दम बढ़ा सकते हैं तो इनपर शिकंजा कसकर हिरासत में ले लिया गया.

रघुवंशी ने बताया, "दोनों संदिग्ध भारत से ही है लेकिन ये पाकिस्तान में किसी अंकल से संपर्क में थे. अभी इस बाहरी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और इसके लिए हम केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रहे हैं. साजिश में और लोग भी शामिल हो सकते हैं इसलिए चरमपंथी संगठन या अन्य लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है."

उन्होंने बताया कि शनिवार को इन दोनों संदिग्धों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करा दी गई थी और इसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया.

दोनों संदिग्ध लोगों को 18 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

एटीएस प्रमुख ने बताया कि दोनों ही संदिग्ध छोटा-मोटा कारोबार करते थे, पढ़े-लिखे हैं और कंप्यूटर के बारे में जानकारी रखते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा गया था और इन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन भी कर रखा था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+