श्रीनगर में जवानों पर हमला

भारत प्रशासित कश्मीर के श्रीनगर में अर्धसैनिक बलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया है.
रविवार को हुए इस हमले में एक जवान की मौत हो गई और पाँच घायल हो गए.
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध चरमपंथियों ने महाराजगंज इलाक़े में केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ़) के गश्ती दल को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका.
इस हमले में छह जवान घायल हो गए जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
स्थानीय समाचार एजेंसी सीएनएस के मुताबिक सेव कश्मीर मूवमेंट नामक चरमपंथी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
भारतीय अधिकारियों का दावा है कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में चरमपंथी गतिविधियों में कमी आई है.
हालाँकि इसके साथ ही ये चिंता भी जताई जा रही है कि चरमपंथी हमले करने की बज़ाए श्रीनगर और अन्य शहरों में अपने आपको संगठित कर रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications