खसरे के टीके ने ली 4 बच्चों की जान
दमोह।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में खसरे का टीका लगाए जाने के बाद मरने वाले बच्चों की संख्या चार हो गई है। इस सिलसिले में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। id="toptextpromo">पुलिस
से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को दमोह के वार्ड क्रमांक चार के बच्चों को खसरे के टीके लगाए गए थे। टीके लगने के बाद रात को बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उपचार
के दौरान शनिवार की देर रात तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि छह से ज्यादा बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आपराधिक मामला दर्ज कर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता दुर्गा तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications