बाल-बाल बचे मुलायम..

Mulayam Singh yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव शनिवार सुबह उस समय बाल-बाल बच गए जब उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में उनके विमान के उतरते समय अचानक एक साइकिल सवार हवाई पट्टी पर आ गया।

मुलायम सिंह यादव नई दिल्ली से लखनऊ की यात्रा पर थे और इस दौरान थोड़े समय के लिए सैफई में उतरे थे। यादव ने इस घटना को सुरक्षा की गंभीर खामी बताते हुए इसके लिए मायावती प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। मुलायम सिंह ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, "हवाई पट्टी की सुरक्षा के लिए उप जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं। निश्चित रूप से यह अधिकारियों की लापरवाही है।" जान बचने के लिए उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया।

इस हवाई पट्टी का निर्माण यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में किया गया था और इसका उपयोग वह और उनके नजदीकी लोग आवश्यकता पड़ने पर करते हैं। सैफई में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवाई पट्टी के समीप एक नीलगाय को खदेड़ने के लिए साइकिल सवार को भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+