उड़ीसा : मिसाइल परीक्षण से पहले 3,000 लोग हटाए गए
भुवनेश्वर।
उड़ीसा में मिसाइल-रोधी मिसाइल के रविवार को होने वाले परीक्षण से पहले छह गांवों के करीब 3,000 लोगों को उनके आवासों से हटाया गया है। हवाई रक्षा मिसाइल (एएडी) को भद्रक जिले के धर्मा तट पर व्हीलर द्वीप से छोड़े जाने की योजना है। id="toptextpromo"> यह बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से आने वाली मिसाइल को नष्ट करेगा। बालासोर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा, "अधिकारियों ने चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले करीब 3,000 लोगों को अस्थाई शिविरों में भेजा है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इलाके
में कानून और व्यवस्था कायम रखने तथा अनधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए दो गश्ती इकाइयों को तैनात किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications