अंटानानारिवो। मेडागास्कर में आए तूफान में 14 लोगों की मौत हुई, 27,000 लोग बेघर हुए और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को आए तूफान से मनांजारी कस्बे के पास के इलाके में भारी तबाही हुई।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कस्बे का एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूब गया और बिजली तथा पानी की आपूर्ति बाधित हुई।सड़कों पर पानी भरने से राहत प्रयासों में बाधा पहुंच रही है।