विनिर्माण क्षेत्र में वर्ष 2015 तक 2.8 करोड़ नौकरियां
एसोचैम द्वारा जारी इस अध्ययन 'इमर्जिग फ्यूचर जॉब्स' में कहा गया है कि वर्ष 2015 तक 8.73 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिसमें 32 फीसदी नौकरियां विनिर्माण के क्षेत्र में होंगी। इसके बाद व्यापार और निर्माण के क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
इस नए अध्ययन के मुताबिक विनिर्माण, वस्त्र, खाद्य और पेय पदार्थ, परिवहन उपकरण, चमड़ा और धातु उद्योग में रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक नए रोजगार के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में व्यापार के क्षेत्र में 2.42 करोड़ नई नौकरियों के उत्पन्न होने की संभावना है जबकि निर्माण के क्षेत्र में 1.51 करोड़ नौकरियां के सृजन होने की संभावना है।
अध्ययन के मुताबिक कृषि के क्षेत्र में ज्यादा नौकरियां उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications