प्रमुख कैरिबियाई हिंदू नेता का निधन
पोर्ट-ऑफ-स्पेन, 14 मार्च (आईएएनएस)। त्रिनिदाद एवं टोबेगो और कनाडा में हिंदू धर्म और संस्कृति के अगुआ रहे पंडित जानकी प्रसाद शर्मा का यहां निधन हो गया।
शर्मा ने कैरिबियाई द्वीप में कई मंदिरों का निर्माण करने, शादियां कराने और प्रवासियों के लिए भारत यात्रा आयोजित करने के साथ ही यहां दिवाली समारोह मनाए जाने की प्रथा की शुरुआत की थी।
80 वर्षीय शर्मा कनाडा में जा बसे कई त्रिनिदाद वासियों के आग्रह पर वर्ष 1989 में कनाडा चले गए थे। ओनटारियो के मिस्सीसागुआ में गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अगले सप्ताह घोषणा किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications