'तमिलों ने पृथक तमिल की मांग नहीं छोड़ी'

कनाडा तमिल कांग्रेस के नेता डेविड पूपालापिल्लई ने आईएएनएस से कहा, "टीएनए के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। वे हमारे निरंतर संपर्क में हैं और मीडिया ने उसे पूरी तरह गलत ढंग से पेश किया। टीएनए ने अपने चार मूल सिद्धांतों को नहीं छोड़ा है, जिनमें पृथक तमिल देश की मांग भी शामिल है।"

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में फैले 13 लाख तमिल प्रवासी पूरी तरह टीएनए के साथ हैं और उन्हें उसके नेतृत्व में पूरा भरोसा है। वे अपनी मांग पर दृढ़ हैं।

टीएनए की स्थापना वर्ष 2001 में हुई और 225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद में इसके 22 सदस्य हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव में इसने पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल सरथ फोनसेका का समर्थन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+