मुस्लिम सांसदों ने की आरक्षण की मांग
आरक्षण की मांग करने वालों में राज्यसभा के वे तीन सांसद हैं, जिन्हें महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। इसमें समाजवादी पार्टी के कमाल अख्तर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सबीर अली, निर्दलीय इजाज अली और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य असादुद्दीन ओवैसी शामिल हैं।
इन सासंदों का कहना है कि केवल आरक्षण से ही मुस्लिम विकास की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। एमआईएम के मुख्यालय दारुसलम में शनिवार रात मुस्लिम युनाइटे फोरम द्वारा आयोजित जनसभा को इन सांसदों ने संबोधित किया।
एमआईएम के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य असादुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय को आरक्षण नहीं मिलता है तो कांग्रेस को 2014 के आम चुनाव में मुसलमानों का समर्थन नहीं मिलेगा।
बैठक में हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव अब्दुल रहीम कुरैशी ने की थी। कमाल अख्तर ने बैठक को मुस्लिमों आरक्षण के लिए राष्ट्रीय आंदोलन करार दिया।
सबीर अली और इजाज अली ने मुस्लिम समुदाय के पिछड़े होने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के विरोधी नहीं है बल्कि वे मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications