तीन वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी सुरजीत प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति ने शुक्रवार को एक तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। सिंह बच्ची को खाना खिलाने का प्रलोभन देकर जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के वक्त बच्ची के परिवार वाले घर में मौजूद नहीं थे।
सिंह बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद भाग गया। बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों ने शनिवार को बलात्कारी सिंह को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications