खसरे के टीके से हुई बच्चों की मौत के मामले में एक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को दमोह के वार्ड क्रमांक चार के बच्चों को खसरे के टीके लगाए गए थे। टीके लगने के बाद रात को बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के दौरान शनिवार की देर रात तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि छह से ज्यादा बच्चों का इलाज जारी है।
कोतवाली के प्रभारी एस. एस. राजपूत ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि आपराधिक मामला दर्ज कर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता दुर्गा तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications