रूस, अमेरिका हथियार कटौती संधि पर हस्ताक्षर के करीब
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने शनिवार को एक बयान में कहा, "दोनों देशों के राष्ट्रपति एक नई रणनीतिक हथियार कटौती संधि (स्टार्ट) पर अंतिम दौर की वार्ता कर रहे हैं।"
बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने संधि के मसौदे पर संतुष्टि जाहिर की। अब दोनों देशों के बीच संधि पर हस्ताक्षर के लिए तिथि तय करने के मुद्दे पर चर्चा की संभावना है।
रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टेलीफोन पर चर्चा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के गुरुवार को मास्को पहुंचने की उम्मीद है। क्लिंटन के रूस के विदेश मंत्री सेर्गई लावरोव के साथ हथियार कटौती संधि पर चर्चा की उम्मीद है।
लावरोव और क्लिंटन शुक्रवार को इजरायल और फिलीस्तीन की शांति वार्ता में मध्यस्थता करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।