मेक्सिको में गोलीबारी, 8 मरे
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पश्चिमोत्तर मेक्सिको के बाचोको शहर में शनिावर को एक व्यक्ति ने जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। इसी दौरान दो वाहनों पर सवार होकर कुछ हमलावर आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications