पश्चिम बंगाल के गृह सचिव ने शिल्दा शिविर का दौरा किया
कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अर्धेदु सेन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में हिंसाग्रस्त शिल्दा ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के शिविर का दौरा किया। नक्सलियों ने 15 फरवरी को इस शिविर पर हमला किया था।
सेन ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे इलाके के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। सेन के साथ राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त महानिदेशक राज कनौजिया और पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) जुल्फिकार हसन भी उपस्थित थे।
घटनास्थल के दौरे के दौरान अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करने से इंकार कर दिया।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने शिल्दा स्थित ईएफआर के शिविर पर पिछले महीने हमला किया था और ईएफआर के 24 जवानों सहित 25 लोगों को भून डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications