हिमाचल के कुल बजट का 17 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च होगा
धूमल रविवार को कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बंदरोल में जवाहर नवोदय विद्यालय की आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित करते कर रहे थे। उन्होंने देश भर में ग्रामीण बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के माध्यम से प्रदान की जा रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा से गरीब व पात्र ग्रामीण बच्चों को अपने भविष्य में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष के बजट प्रावधानों में संशोधित 'बेटी अनमोल है' कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, जिसके तहत प्रदेश के बीपीएल परिवारों की दो बालिकाओं तक उनके नाम जन्म के समय 5100 रुपये जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की कक्षा एक और कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिकाओं को 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications