अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमलों में 30 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति हामिद करजई के छोटे भाई अहमद वली करजई ने कहा कि इन हमलों का निशाना कंधार की जेल थी, जहां सैकड़ों तालिबान आतंकवादी कैद हैं। बहरहाल जेल की दीवारों को कोई क्षति नहीं पहुंची।
हमलावरों ने वर्ष 2008 में भी इसी जेल पर हमला करके सैकड़ों कैदियों को फरार कर दिया था।
अहमद वली करजई कंधार प्रांतीय परिषद के प्रमुख हैं और इस समय काबुल गए हैं।
मीरवाइज अस्पताल के एक एक चिकित्सक मुहम्मद करीम ने बताया कि अब तक 25 शव अस्पताल में आ चुके हैं।
अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन के दौरान कंधार उनका एक प्रमुख केंद्र था।
शनिवार सुबह सड़क के किनारे हुए एक बम विस्फोट के बाद ये हमले हुए। इस हमले में छह लोग मारे गए थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मारे गए लोग सैनिक थे या नागरिक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications