मधु कोड़ा मामले में दो वकील शिकंजे में
पिछले सप्ताह स्टिंग ऑपरेशन की जारी की गई एक सीडी में अधिवक्ता रीतू कुमार और पूर्व सरकारी वकील राजेंद्र कृष्णन को मामले को रफादफा करने के लिए सौदा करते हुए दिखाया गया है।
रीतू कुमार दुर्गा ओराव की वकील हैं। उस दुर्गा ओराव की वकील, जिसने झारखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और राज्य के पांच पूर्व मंत्रियों की संपत्तियों की जांच के लिए एक जनहित याचिका दायर की थी। कृष्णन ने आरोपियों की ओर से रीतू कुमार को कथित तौर पर 20 लाख रुपये रिश्वत दी थी।
झारखण्ड बार काउंसिल के अध्यक्ष पी.सी.त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले को बार काउंसिल के समक्ष लाया गया और प्रथम दृष्टया यह मामला सच पाया गया है। इस मामले को कार्रवाई के लिए अनुशासन समिति के पास भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications