ट्रेन ने मारी ट्रक को टक्कर, दो की मौत
भुवनेश्वर, 14 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा के कटक जिले में रविवार को एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रक को ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस के अनुसार, कटक और बारंग रेलवे स्टेशनों के बीच गोथापुर गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब भुवनेश्वर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications