उपहार देने वाली दवा कंपनियां भी दंडित हों : एमसीआई

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। उपहार ग्रहण करने वाले चिकित्सकों के लिए दंड का प्रावधान करने के बाद भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) ने रविवार को कहा है कि उसने स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा है कि उपहार और मुफ्त आतिथ्य उपलब्ध कराकर चिकित्सकों को लुभाने वाली दवा कंपनियों को भी दंडित करने का प्रावधान किया जाना चाहिए।

एमसीआई के सदस्य वेदप्रकाश मिश्र ने आईएएनएस को बताया, "चिकित्सक हमारे अधिकार क्षेत्र में हैं और हमने उन पर लगाम कस दी है। लेकिन दवा कंपनियों के ऊपर भी इसी तरह लगाम कसे जाने की आवश्यकता है।"

मिश्र ने कहा, "हम इसके लिए तैयार है और हमने भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तकनीकी समिति से इस बारे में बात की है। हमें उम्मीद है कि इन लोगों के लिए भी जल्द ही कुछ दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।"

अधिकारियों ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय सभी घटकों के साथ चर्चा कर रहा है और इस बारे में कोई अच्छा परिणाम सामने जरूर आएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+