हरियाणा में बिजली बकायादारों से 59 करोड़ रुपये की वसूली
डीएचबीवीएन ने बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों से अगले एक सप्ताह में 35 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य तय किया है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश एजेंसी पहले ही जारी कर चुकी है।
पिछले 10 दिनों के भीतर वसूले गए 59 करोड़ रुपये में राज्य के सिंचाई विभाग की हिस्सेदारी 52.67 करोड़ रुपये की रही।
डीएचबीवीएन के प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर 2009 से अभियान शुरू करने के बाद 130 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications