ईरान का अमेरिका से जुड़े जासूसी गिरोह के भंडाफोड़ का दावा
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि इस गिरोह को अमेरिका का समर्थन था और यह ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों के बारे में खुफिया सूचनाएं जुटाने का काम करता था।
एक बयान में कहा गया कि ईरान विरोधी समूहों ने इस गुट का गठन किया था और इसमें मुजाहिदीन खल्क संगठन (एमकेओ) के आतंकवादी भी शामिल हैं।
ईरान का दावा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश के कार्यकाल में इंटरनेट के माध्यम से जासूसी के लिए इस प्रकार के संगठनों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। अमेरिकी विदेश विभाग और सीआईए ने ऐसे संगठनों को पांच करोड़ डॉलर की रकम दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications