हरियाणा में लोकप्रिय हुआ रियायती सर्जरी कार्यक्रम

चण्डीगढ़, 14 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार का रियायती सर्जरी कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हो रहा है। पिछले सात महीनों के दौरान राज्य में इस योजना से 48,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।

राज्य सरकार ने पिछले साल जुलाई में सभी सरकारी अस्पतालों में इस योजना को लागू किया था।

स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने कहा, "इस योजना का लाभ उठाने के लिए काफी संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मरीज को एक बार तय राशि जमा करनी होती है इसके बाद पूरी जिम्मेदारी अस्पताल की हो जाती है। निजी अस्पतालों की तुलना में इस राशि में रियायत दी जाती है।"

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले और शहरों की मलिन बस्तियों में रहने वालों के लिए सभी प्रकार की सर्जरी मुफ्त है।

पहले सात महीनों के दौरान इस सेवा का लाभ उठाने वाले 48,000 लोगों में 5400 बीपीएल और मलिन बस्तियों में रहने वाले 300 से ज्यादा लोग शामिल हैं। इसके अलावा 6,200 गर्भवती महिलाओं का भी मुफ्त इलाज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+