फतेहपुर में किशोरी ने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया
थानाध्यक्ष अमर सिंह ने रविवार को बताया कि अपनी तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने शनिवार रात उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी भगवानदीन को हिरासत में लेकर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।
उधर, आरोपी का कहना है कि पड़ोस के एक युवक से उसकी बेटी का प्रेम संबंध है। इस रिश्ते का विरोध करने के कारण उसने यह इल्जाम लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक वी. के. गर्ग ने कहा कि चिकित्सीय रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications