अफगानिस्तान में सिलसिलेवार धमाकों में 30 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इन हमलों का एक निशाना संभवत: कंधार की जेल थी, जहां कई आतंकवादी कैद हैं। बहरहाल जेल की दीवारों को कोई क्षति नहीं पहुंची।
अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन के दौरान कंधार उनका एक प्रमुख केंद्र था।
शनिवार सुबह सड़क के किनारे हुए एक बम विस्फोट के बाद ये हमले हुए। इस हमले में छह लोग मारे गए थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मारे गए लोग सैनिक थे या नागरिक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications