हरियाणा में कैप्टन के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन
रोहतक (हरियाणा), 14 मार्च (आईएएनएस)। इस महीने के शुरू में जम्मू एवं कश्मीर में एक आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन दीपक शर्मा की याद में हरियाणा के शहर रोहतक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ हुए मुठभेड़ में कैप्टन शर्मा ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
शर्मा के परिजनों और उनके दोस्तों के मुताबिक रक्दान शिविर का आयोजन करना बहादुर जवान को सबसे बड़ा सम्मान देने का एक अनोखा विचार है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी और हरियाणा बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष आशा हुड्डा भी रक्तदानदाताओं में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications