कोच्चि में अलर्ट एसएमएस भेजने वाले 3 छात्र गिरफ्तार

कोच्चि के पुलिस आयुक्त मनोज अब्राहम ने आईएएनएस को बताया, "कोच्चि शहर के अखबारों में खुफिया सूचनाओं के बारे में रिपोर्ट आई थी और इन युवकों का कहना है कि उन्होंने केवल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ही शहर में संभावित विस्फोटों के प्रति सावधान रहने के लिए एसएमएस किए हैं। अभी तक की जांच के अनुसार कोई अन्य बात सामने नहीं आई है। उनके खिलाफ किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।"

केंद्र सरकार के निर्देश पर कोच्चि में पिछले दो दिनों से सतर्कता बरती जा रही है और शहर के प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कमांडो तैनात किए गए हैं।

कोच्चि में रविवार को बम निरोधक दस्ते ने पूर्वाभ्यास के तहत कुछ जगहों पर जाकर आवश्यक तलाशी ली और फिर वापस लौट गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+