युवती को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
शाहगढ़ थाने के प्रभारी बी. एस. रघुवंशी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि खेत में मवेशी चराने पर गीता विश्वकर्मा के परिजनों का बलू अहिरवार व अशोक कुंचबंदिया से विवाद हो गया। गीता का आरोप है कि शनिवार की शाम को दोनों ने उसके घर पर हंगामा किया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गीता को गंभीर हालत में सागर जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
रघुवंशी ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गीता की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications