भारतीय व बांग्लादेशी सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी
शिलांग, 14 मार्च (आईएएनएस)। मेघालय से लगी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के बीच मुक्तापुर सेक्टर में रविवार को गोलीबारी हुई।
असम-मेघालय में बीएसएफ के निरीक्षक पृथ्वी राज ने आईएनएस को बताया कि पिछले 15 दिनों के भीतर गोलीबारी की यह चौथी घटना थी, जो अपराह्न् लगभग 1.45 बजे प्रारंभ हुई।
पृथ्वी राज ने कहा कि बीडीआर ने मेघालय के जैनतिया हिल्स जिले के बिर्कीमप्लेंग के दलदलीय इलाके में मछली पकड़ने वाले भारतीय ग्रामीणों को डरा कर भगाने के लिए बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी की है।
मुक्तापुर पिर्दीवाह गांव के पूर्व में लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बीडीआर ने वर्ष 2001 में कुछ दिनों के लिए मुक्तापुर पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने उसे बांग्लादेश का हिस्सा बताया था। बाद में बीडीआर को इलाका छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications