सिकंराबाद-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस शुरू
हैदराबाद, 14 मार्च (आईएएनएस)। सिकंदराबाद से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) तक हफ्ते में दो बार चलने वाली प्रस्तावित दुरंतो एक्सप्रेस रविवार से शुरू हो गई।
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया ने रेल राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा की उपस्थिति में झंडी दिखाकर दुरंतो एक्सप्रेस को रवाना किया।
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस के चलने का समय दिन में 1.30 बजे है, जो अगले दिन दोपहर 12.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस सिकंदराबाद से हफ्ते में रविवार और गुरुवार को चलेगी। दिल्ली से यह एक्सप्रेस गाड़ी शाम चार बजे सोमवार और रविवार को रवाना होगी।
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान रेलगाड़ी केवल एक जगह रुकेगी और बिना आरक्षण के इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications