हृदय रोगों की जांच के लिए कारपोरेट क्षेत्र की परियोजना शुरू

हैदराबाद, 14 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में रविवार को हृदय रोग (सीवीडी) निवारण परियोजना की शुरुआत की गई, जिससे 100 कंपनियों के 50,000 सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान के मेडविन हार्ट फाउंडेशन द्वारा तैयार पांच वर्षीय परियोजना को कई कंपनियां सहयोग दे रही हैं।

मुख्यमंत्री के. रोसैया ने एक राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में इस पांच वर्षीय परियोजना की शुरुआत की।

मेडविन हार्ट फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक रमेश बाबू ने कहा कि लक्षित आबादी के लिए आधारभूत मानकों की स्थापना की जाएगी और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

वर्ष 2004 के दौरान दुनियाभर में हृदय रोगों से 1.71 करोड़ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 2030 तक इन बीमारियों से 2.36 करोड़ लोगों के मौत के मुंह में पहुंचने का अनुमान है।

भारत में अगले 10 वर्षो के दौरान हृदय रोग, आघात और मधुमेह के कारण समय से पहले होने वाली मौतों की वजह से भारत को 237 अरब डॉलर की राष्ट्रीय आय का नुकसान उठाना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+