कश्मीर में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का जवान शहीद (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जैना कदाल इलाके में स्थित स्थानीय पुलिस थाने के बाहर खड़े सीआरपीएफ के एक वाहन पर संदिग्ध आतंकवादियों ने एक हैंड ग्रेनेड फेंका जो वाहन के अंदर फटा जिससे सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की मौत हो गई।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications