संशोधित सिख कैलेंडर अमृतसर में जारी

पहले के नानकशाही कैलेंडर की तारीखें विक्रमी कैलेंडर की तीरीखों से मेल नहीं खाती थीं। विक्रमी कैलेंडर का अनुसरण सिख समुदाय सहित पूरे देश में किया जाता है।

एसजीपीसी के सचिव दलमेघ सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने आज रविवार को संशोधित नानकशाही कैंलेंडर को जारी किया है। सभी सिख समुदायों से मंजूरी लेने के बाद कैंलेंडर को जारी करने का निर्णय लिया गया।"

जनवरी महीने में सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त ने कैलेंडर में किए गए बदलावों को अपनी मंजूरी दे दी थी। अकाल तख्त अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थित है।

किए गए बदलावों के अनुसार सिखों के कुछ धार्मिक त्योहारों की तारीखें विक्रमी कैलेंडर की तारीखों से मेल खाती हैं।

कई सिख संगठन कैलेंडर के संशोधन के खिलाफ थे। पिछले वर्ष एसजीपीसी ने इस मुद्दे के समाधान के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की थी।

इस बीच संशोधित संस्करण को खारिज करते हुए कट्टरपंथी सिख संगठन दल खालसा ने रविवार को होशियारपुर कस्बे में कैलेंडर के मूल संस्करण को जारी किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+