दिल्ली में 4 अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके से हरियाणा के प्रधान गिरोह से ताल्लुक रखने वाले विक्रम, अशोक, ललित और प्रमोद को गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पूछताछ में इन अपराधियों ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में डकैती के कई मामलों में शामिल होने का खुलासा किया।"
पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।
अधिकारी ने बताया, "इनकी गिरफ्तारी से राजकुमार के अपहरण और हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। अन्य मामलों में इनके शामिल होने की जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications