वेनेजुएला को मिसाइल युक्त चीनी विमान हासिल हुए
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चावेज ने शनिवार को उत्तर पश्चिमी प्रांत लारा में स्थित एक सैन्य अड्डे पर कहा कि इन विमानों के प्राप्त होने से 13 मार्च की तारीख बोलिवेरियाई साम्राज्यविरोधी वायु सेना के लिए ऐतिहासिक हो गई है। चावेज इस मौके पर बोलिवेरियाई सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ की वर्दी में थे।
चावेज ने कहा कि इन विमानों से अपनी संप्रभुता की रक्षा करने की हमारी सैन्य क्षमता बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications