कोलकाता में बस ने महिला को रौंदा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना गरियाहाट इलाके के हिन्दुस्तान पार्क के नजदीक हुई। नियंत्रण खो बैठे बस ने 70 वर्षीय महिला को धक्का मार दिया। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने दो बसों को आग के हवाले कर दिया और अन्य सात बसों में तोड़फोड़ की। अग्निशमन दल के दो दमकलों ने वाहन में लगी आग को बुझाया।"
गरियाहाट के अशांत इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए भारी पैमाने पर पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications