महिला विधेयक वर्तमान रूप में ही पारित होगा : मोइली
मोइली ने सीएनएन-आईबीएन समाचार चैनल पर डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम में करण थापर के साथ बातचीत में कहा, "कांग्रेस पार्टी और संप्रग सरकार इस विधेयक को उसी रूप में लोकसभा में पारित कराएगी जिस रूप में राज्यसभा में यह पारित हुआ है।"
पिछले सप्ताह राज्यसभा में यह विधेयक पारित हुआ था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications