पशु बलि रोकने की याचिका पर त्रिपुरा में छिड़ी बहस
दक्षिण त्रिपुरा के जिला न्यायाधीश स्वपन साहा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "हम सम्मानित परिवारों, राज्य सरकार, मंदिर के पुजारियों से मेनका गांधी की याचिका पर राय ले रहे हैं, जिसमें मंदिरों में पशुओं की बलि रोकने का आग्रह किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा के मंदिरों में सरकारी खर्च पर पशुओं की बलि दी जाती है, जिसमें भैसें, बकरियां और कबूतर शामिल होते हैं।
पीपुल फार एनीमल (पीएफए) की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दक्षिण और उत्तरी त्रिपुरा के जिला न्यायाधीशों को एक पत्र लिखकर इस तरह की प्रथा का रोकने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications