कश्मीर में सीआरपीएफ के 4 जवान हमले में घायल
पुलिस ने बताया कि जैना कदाल इलाके में स्थित स्थानीय पुलिस थाने के बाहर खड़े सीआरपीएफ के एक वाहन पर संदिग्ध अलगाववादियों ने एक हथगोले से हमला किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"वाहन पर हथगोला दागे जाने से सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध अलगाववादियोंकी तलाश के लिए स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक इस वारदात की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications