अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध

अपोलो अस्पताल श्रृंखला के अध्यक्ष प्रताप सी. रेड्डी ने आईएएनएस से कहा, "पर्याप्त शोध के अभाव में आयुर्वेद को तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हम आयुर्वेद और अन्य चिकित्सा प्रणालियों पर वैज्ञानिक अध्ययन की व्यवस्था करेंगे।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे कई देशों का दावा है कि ज्यादातर भारतीय दवाओं में धातुओं की मात्रा आवश्यकता से अधिक होती है। यह भी दावा किया जाता है कि इन उपचार पद्धतियों को वैज्ञानिक मान्यता नहीं है।

रेड्डी ने कहा, "अपने देशभर के अस्पतालों में हम शोध की व्यवस्था करेंगे और निष्कर्षो को दुनिया के सामने लाएंगे। इसके बाद इच्छुक मरीजों का इस पद्धति से इलाज किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि अपोलो पहले ही केरल के एक नामी आयुर्वेदिक संस्थान से समझौता कर चुका है।

रेड्डी ने कहा, "एक बार वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त हो जाने पर हम मरीजों के इलाज के लिए देशभर में आयुर्वेदिक केंद्रों की श्रंखला स्थापित करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+