पुरुष घर में अधिक काम करते हैं लेकिन श्रेय नहीं मिलता
ब्रिटेन में हाल ही में किए गए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। घर में काम को लेकर कराए गए एक सर्वेक्षण में 1,000 पुरुषों ने हिस्सा लिया था। लगभग 60 फीसदी पुरुषों ने कहा कि महिलाएं उनके काम को नजरअंदाज करती हैं।
सर्वेक्षण में शामिल पुरुषों ने कहा कि वे हफ्ते में 13 घंटे घरेलू काम करते हैं लेकिन इसका श्रेय उन्हें नहीं मिलता है। लगभग 80 फीसदी पुरुषों ने कहा कि खरीददारी के बाद वे भारी बैगों को उठाने का काम करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 78 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वे घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीददारी करते हैं।
सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार पुरुष हफ्ते में 4.7 घंटे घरेलू काम करते हैं और 6.9 घंटे बच्चों की देखभाल में लगाते हैं।
इस सर्वेक्षण को सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी 'डव' ने करवाया था। 'डव मेन केयर' के ब्रांड मैनेजर पॉल कॉनेल ने कहा कि पुरुष अब यह खुलकर कहने लगे हैं कि वे घरेलू काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications