समान पेंशन की मांग पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन
सैनिकों ने योजना बनाई है कि वे अपने वीरता पदक को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को लौटा देंगे। साथ ही उन्हें और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपने खून से लिखा हुआ एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
सेवानिवृत्त कमोडोर लोकेश बत्रा ने बताया, "जीवन की परवाह किए बिना हम देश के लिए लड़े और अब अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए इकट्ठा हुए हैं। विरोध में अपनी जान की बाजी लगाने के लिए मिले सम्मान को भी हम लौटा रहे हैं।"
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि एक सैनिक चाहे किसी भी तारीख को सेवानिवृत्त हो उसे समान पेंशन मिलनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications