स्वर्ण मंदिर में प्रकृति को समर्पित भजन-कीर्तन हुए
धर्म और शिक्षा पर आधारित अमेरिकी मूल की सिख परिषद (एससीओआरई) और सिख शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस दिन को सिख पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया और इस मौके पर स्वर्ण मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया।
एसजीपीसी के सचिव दलमेघ सिंह ने आईएएनएस को बताया, "गुरु हर राय की गुरु गद्दी दिवस के मौके पर मंदिर में आयोजित कीर्तन प्रकृति को समर्पित किया गया। यह एक बड़ी सफलता है। रागियों ने प्रकृति और पर्यावरण से संबंधित मधुर कीर्तन का चुनाव किया था।"
गौरतलब है कि गुरु हर राय सिखों के दस गुरुओं में सातवें गुरु थे।
एसीओआरई के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने कहा, "गुरु हर राय प्रकृति और वन्यजीवों के काफी करीब थे। वनस्पतियों और जीवों के लिए असाधारण काम करने वाले गुरु हर राय के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications