भारतीय मूल के उद्योगपतियों को चाहिए एक लाख कामगार
मलेशियाई भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ (एमएआईसीसीआई) के अध्यक्ष के.के.ईश्वरन ने कहा कि यहां भारतीय व्यापारिक समुदाय को एक लाख नए विदेशी कामगारों की जरूरत है।
मलेशियाई समाचार पत्र 'द स्टार' से बातचीत में ईश्वरन ने कहा कामगारों की आवश्यकता भारतीय रेस्तरां, निर्माण क्षेत्र, बाजारों आदि में है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को काम पर रखने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कामगारों की कमी की वजह से उत्पादन पर असर पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications