आतंकवादियों की मुंबई पर हमले की योजना थी (लीड-2)

शहर की एक अदालत ने दोनों गिरफ्तार आतंकवादियों को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एटीएस के प्रमुख के.पी. रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि लतीफ और रियाज नामक इन दोनों संदिग्धों को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के संवेदनशील न्हावा-शेवा इलाके से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

इन दोनों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उनको 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रघुवंशी ने कहा कि इसके बाद जेएनपीटी के न्हावा-शेवा और अन्य इलाके में एक गश्त की गई। इन दोनों के पास से इलाके के कई मानचित्र बरामद हुए हैं और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से इनका संबंध होने का संदेह है।

रघुवंशी ने कहा कि इन दोनों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया था और वहां के कुछ आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थे। बहरहाल उन्होंने इन आतंकवादी संगठनों के नाम बताने से इंकार कर दिया।

जेएनपीटी शहर के अति-संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है और कोलाबा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हमला करने वाले आतंकवादी कोलाबा तट पर ही उतरे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+