कंधार में तालिबान का हमला, 35 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तालिबान ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की इलाके में अक्रामक अभियान की धमकी के विरोध में यह हमला किया गया।
आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमारई बशरी ने रविवार को काबुल में बताया कि कई आत्मघाती हमलावरों ने कंधार के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात हमला किया। इसमें 13 पुलिसकर्मियों सहित कुल 35 लोग मारे गए।
उन्होंने बताया कि 17 पुलिसकर्मियों सहित 57 लोग हमले में घायल हुए हैं जबकि 25 दुकानें तथा 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
अमेरिकी जनरल स्टेनली मैकक्रिस्टल और अन्य नाटो अधिकारियों ने बंसत महीने में कंधार में नए अभियान की चेतावनी दी थी।
तालिबान प्रवक्ता कारी मुहम्मद युसूफ अहमद ने वेबसाइट पर जारी किए गए एक बयान में कहा कि कंधार प्रांत में नए अभियान की मैकक्रिस्टल की धमकी के विरोध में यह हमला किया गया है। मुजाहिदीनों ने दिखा दिया कि नाटो को अपने अभियान की भारी कीमत चुकानी होगी।
उसने कहा कि कंधार शहर के मध्य में हमले करके मुजाहिदीनों ने अपनी तैयारी और क्षमता प्रदर्शित कर दी है। इससे पहले एक अज्ञात स्थान से फोन करके अहमद ने दावा किया था कि कंधार हमले में करीब 50 अफगान और विदेशी सैनिक मारे गए तथा 70 अन्य घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications