हिमाचल और पंजाब में भूकंप के झटके
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दोपहर 12.23 मिनट पर भूकंप के सामान्य झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर कुछ सेकेण्ड के लिए ही था। किसी तरह के जान-माल के नुकसान होने का समाचार नहीं है।"
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब के सीमावर्ती कस्बों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उन्होंने कहा, "भूकंप का केंद्र बिन्दु 31.65 डिग्री उत्तर और 76.1 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित था।"
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में गत वर्ष 21 सितंबर और 17 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications