मध्य प्रदेश में दो दिनों में दो व्यापारियों की हत्या

पुलिस के अनुसार, ग्वालियर में शनिवार को इंदरगंज थाना क्षेत्र में अपनी दुकान पर बैठे राजेंद्र साहू नामक सर्राफा व्यापारी को दो लोगों ने गोली मार दी और फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय व्यापारी की मौत हो गई। आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

इससे पहले शुक्रवार रात छतरपुर में एक सर्राफा व्यापारी प्रमोद अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे। रास्ते में मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर नोटों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी भी की थी। इस वारदात के आरोपियों का भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+