मराठी साहित्य के पुरोधा करंदीकर नहीं रहे (लीड-1)
करंदीकर के बेटे उदय करंदीकर ने आईएएनएस को उनके निधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने रविवार को बांद्रा पूर्व स्थित गुरु नानक अस्पताल में अंतिम सांस ली। करंदीकर का पार्थिव शरीर उनके आवास 'साहित्य सहवास' पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
उदय ने कहा, "पिताजी की इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव शरीर सर जे. जे. अस्पताल को दान कर दिया जाएगा।"
साहित्य जगत में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए करंदीकर को ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा जनस्थान पुरस्कार, कबीर सम्मान, कोर्णाक पुरस्कार, सिनियर फुलब्राइट अवार्ड, सोवियत लैंड नेहरु लिटरेरी अवार्ड और साहित्य अकादमी फेलोशिप जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था।
कंरदीकर के मशहूर काव्य संग्रहों में 'श्वेत गंगा', 'धृपद', 'जातक' और 'अष्टदर्शन' शामिल है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के लिए कई कविताएं भी लिखीं, जिसमें प्रमुख रूप से 'एटू लोकांच देश' शामिल है। साथ ही वह ललित निबंध लिखा करते थे।
कवि और निबंधकार के अलावा करंदीकर एक अच्छे अनुवादक भी थे। उन्होंने कई अंग्रेजी पुस्तकों का मराठी में अनुवाद किया था। वह अंग्रेजी में समीक्षाएं भी लिखा करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications